लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: हेमन्त शर्मा
जोबनेर ,जयपुर ।दीपावली की रौनक के बीच रविवार को जोबनेर कस्बे में एक ज्वैलरी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। उस समय आसपास की दुकानों में ग्राहक खरीदारी कर रहे थे, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।आग की गंभीरता को देखते हुए शहर की विद्युत आपूर्ति अस्थाई रूप से बंद कर दी गई। मौके पर जोबनेर SHO सुहैल खान, JEN हरलाल सिंह, नगर पालिका कर्मचारी और बिजली विभाग की एफआरटी टीम मौजूद रही।
जेईएन हरलाल सिंह बूरी और सुरेश यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली आपूर्ति बंद करवाई और पुलिस को सूचना दी।
हालांकि हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग की लपटों से दुकान की छत की पट्टियां टूटकर गिर गईं और लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया।












































