जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर भीलवाड़ा जिला कलेक्टर को सम्मान

0
105
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान (VGJSJA) के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भीलवाड़ा जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को मुख्य सचिव सुधांशु पंत द्वारा सराहना पत्र प्रदान किया गया।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों में भीलवाड़ा जिले का प्रदर्शन कलेक्टर संधू के नेतृत्व में पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ रहा। जिले में जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए, जिनकी मुख्य सचिव ने सराहना की।

नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा

मुख्य सचिव ने कलेक्टर संधू और उनकी टीम की नेतृत्व क्षमता व प्रयासों को सराहा और भविष्य में भी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह सराहना पत्र न केवल जिला प्रशासन की उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि भीलवाड़ा जिले की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदर्शित करता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here