लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मरुधरा माहेश्वरी संस्थान द्वारा सदस्य कुंजबिहारी चांडक के जन्मदिन पर किया गया गौ पूजन
रिपोर्टर: पंकज पोरवाल | भीलवाड़ा
भीलवाड़ा। मरुधरा माहेश्वरी संस्थान द्वारा श्रीकृष्ण गो सेवा उपचार केंद्र, मंगरोप रोड में संस्थान के सदस्य कुंजबिहारी चांडक के जन्मदिन के अवसर पर गौ माता का पूजन किया गया। इस अवसर पर गायों को हरे चारे, गुड़ एवं सब्जियों का वितरण किया गया।
संस्थान के मंत्री नारायण बाहेती ने बताया कि मरुधरा माहेश्वरी संस्थान द्वारा संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन गायों को चारा डलवाया जाता है, जिसमें संस्थान के सभी सदस्य सहयोग करते हैं।
जन्मदिन के अवसर पर पूजन कर रहे सदस्य कुंजबिहारी चांडक ने कहा कि “गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। युवाओं और अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों का जन्मदिन होटल या पार्टी स्थलों पर मनाने की बजाय गौशाला में जाकर गौ सेवा के साथ मनाएं। इससे बच्चों में संस्कार और सेवा भावना का विकास होता है।”
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष दिनेश राठी, मधुसूदन डागा, राकेश काबरा, महेश जाजू, राजेश बाहेती, श्रीकिशन राठी, राजेंद्र दमानी, गणेश दमानी, पंकज राठी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।















































