गंगधार में महेंद्र सिंह जोधाना बने सरपंच

0
38
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गंगधार, झालावाड

गंगधार में 1440 मतों से जीत, गंगधार में सलमान खान निर्विरोध चुने गए

पंचायती राज चुनाव में गंगधार कस्बे में सरपंच पद के चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही नई पंचायत का गठन हो गया। गंगधार में महेंद्र सिंह जोधाना सरपंच निर्वाचित हुए। चुनाव परिणामों के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह नजर आया।

गंगधार कस्बे में सरपंच पद के चुनाव में महेंद्र सिंह जोधाना ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1869 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश नीमा को 429 मत मिले। महेंद्र सिंह जोधाना ने 1440 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की।

वहीं गंगधार में सलमान खान निर्विरोध उपसरपंच चुने गए।

गंगधार मे वार्ड पंच मे, शिव गिरी, शैतान सिंह डाबी, मुकेश राठौर ने शानदार विजय प्राप्त की

इस प्रकार गंगधार में सरपंच एवं उपसरपंच चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही स्थानीय पंचायतों की नई टीम सामने आ गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here