डॉ आंबेडकर अधिवक्ता संस्था राजस्थान के जाजोरिया अध्यक्ष

0
25
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर । डॉ आंबेडकर अधिवक्ता संस्था राजस्थान के चुनाव संपन्न हुए. मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट जेपी असवाल ने बताया कि रमेश चंद जाजोरिया अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं । उन्होंने अपने निकटवर्ती प्रतिद्वंदी अर्जुन दायमा को 81 वोट से पराजित किया।

वहीं महासचिव पद पर महेंद्र सौकरिया निर्वाचित हुए, उन्होंने अपने निकट प्रतिद्वंदी ओम प्रकाश वर्मा को 218 मतों से पराजित किया।  संयुक्त सचिव पद पर राजेंद्र बुनकर निर्वाचित हुए उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज नायक को 62 मतों से पराजित किया। इसके साथ ही निर्वाचित पदाधिकारी को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया । इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव सहित  अन्य पदाधिकारी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here