देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान से विभूषित हुए वरिष्ठ पत्रकार

0
39
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पंचमुखी हनुमान मंदिर में नारद जयंती महोत्सव

जयपुर। नारद जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को दिल्ली रोड, लक्ष्मण डूंगरी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में राजस्थान के विभिन्न न्यूज़ पेपर व चैनल्स के वरिष्ठ पत्रकारों को प्रतिष्ठित ‘देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान-2026’ से विभूषित किया गया।
ठिकाना मन्दिर गोविंददेवजी की कृपा, आर्ष संस्कृति दिग्ददर्शक ट्रस्ट व श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रिंट, टीवी और डिजिटल माध्यम के 100 से अधिक उत्कृष्ट पत्रकारों को पत्रकारिता में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गोविंद देव जी के महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंचमुखी हनुमान की पूजा अर्चना, महर्षि नारद की पूजा अर्चना महाआरती की गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि खोजी द्वाराचार्य राम रिछपाल दास महाराज त्रिवेणी धाम, विशिष्ट अतिथि प्रेस परिषद, नई दिल्ली के सदस्य बृजमोहन शर्मा, कार्यक्रम आयोजन सचिव पिंक सिटी प्रेस क्लब डायरेक्टर महंत संतोष कुमार शर्मा और मुख्य वक्ता जितेंद्र सिंह शेखावत ने आयोजन में शिरकत की।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार नवल पांडे, डॉ. मिथलेश जैमिनी, रोहित सोनी, जितेंद्र प्रधान, मतीश पारीक, नीरज मेहरा, निरंजन चौहान, कविता पंत, चंद्रप्रकाश, विनोद शर्मा, रिषपाल सिंह भारद्वाज, संजय कुमावत, दशरथ सिंह शेखावत, विजय केडिया, दिनेश शर्मा “टिक्कू”, जया गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, मुकेश जैन, दिनेश गौतम,
राजनीतिक संवाददाता नीरज मेहरा को उत्कृष्ट टीवी पत्रकार सम्मान से नवाजा गया।
विशेष सम्मान से दिनेश शर्मा टिक्कू (टाइम्स नाउ नवभारत), कविता पंत व विनोद शर्मा (फर्स्ट इंडिया), जया गुप्ता (डीडी न्यूज़) पीके बृजवाल पीके टाईम्स, मनोहर सिंह खोखर  लोक टुडे  सहित कई अन्य पत्रकारों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
पुरस्कार में सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल और प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह शेखावत ने देवऋषि नारद व पत्रकारिता संदर्भ में व्याख्यान दिया।
यह सम्मान पत्रकारिता में निष्पक्षता और राष्ट्रहित में उनके योगदान को रेखांकित करता है।
जयंती के अवसर पर संत महंतो के सानिध्य में पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का माला, दुपट्टा, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर घाट के बालाजी के सुदर्शनाचार्य महाराज , पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत रामरज त्यागी महाराज , परकोटा गणेश मंदिर महंत अमित शर्मा, विजय शंकर पांडे ने आयोजन में शिरकत की। सम्मान समारोह के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन हुआ ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here