देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार संगोष्ठी आयोजित

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पत्रकारिता में लोक कल्याण का भाव बहुत महत्वपूर्ण : पंकज कुमार

नागौर(प्रदीप कुमार डागा)। विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंकज कुमार, रमेश चंद जैन एवं रामकुंवार भाटी द्वारा देवर्षि नारद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मंचस्थ अतिथियों का परिचय नगर प्रचार प्रमुख मनमोहन कसवां ने करवाया, जबकि नागौर विभाग के प्रचार प्रमुख अजय शर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए स्वागत भाषण दिया।

संगोष्ठी में सकारात्मक, सृजनात्मक और राष्ट्रवादी पत्रकारिता विषय पर श्याम लाल चौधरी, सुभाष मुंडेल, रामकिशोर राव, श्रवण दाधीच एवं विपुल सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों को संबल और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, क्योंकि पत्रकार स्वयं कठिन परिस्थितियों में रहकर समाज हित के मुद्दों को सामने लाते हैं।

मुख्य वक्ता पंकज कुमार ने कहा कि देवर्षि नारद को आदि पत्रकार माना जाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल समाचार प्रकाशित करना नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज जीवन की दिशा और दशा बदलने का प्रयास भी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केवल राजनीतिक खबरों तक सीमित रहने के बजाय पत्रकारों को राष्ट्रीय हित, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन जैसे विषयों को भी प्रमुखता देनी चाहिए। पत्रकारिता में लोक कल्याण का भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का संचालन संघ के प्रचार विभाग के जिला पत्रकार संपर्क प्रमुख शरद कुमार जोशी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” एवं समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुकेश भाटी, मांगीलाल बंसल, प्रशांत अबोटी, प्रवीण चौहान, मोहित रांकावत, रामनिवास वैष्णव, श्याम माथुर, मेघराज राव, कमल सोनी, प्रदीप कुमार डागा, बालकिशन भाटी, मोहित अग्रवाल, मनोज चौहान, भवानी सिंह, चेनाराम, प्रहलाद भाटी, हनुमान सिंह, रामेश्वर जांगू एवं कैलाश दास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में जिला प्रचार प्रमुख शिवजीत टाक ने आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here