जरूरतमंद बच्चों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां 

0
10
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमन्द (गौतम शर्मा)। दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके साथ खुशियां साझा करने के उद्देश्य से सेंट मीरा संस्थान के विद्यार्थियों ने कालबेलिया बस्ती में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों को मिठाई, नए कपड़े और स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। विद्यार्थियों ने बच्चों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां बांटी और सेवा, सहयोग एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया।

जितेंद्र श्री माली ने बताया कि इस सेवा कार्य में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को मिठाई, कपड़े और पढ़ाई से जुड़ी स्टेशनरी भेंट की गई। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का महत्व समझा।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने मानवता, प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी केवल स्वयं उत्सव मनाने में नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करने में है।

सेंट मीरा संस्थान की यह पहल विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक सरोकार और संवेदनशीलता विकसित करने की दिशा में सराहनीय कदम रही।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here