लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्योपुर निवासी परिवार का मुंबई एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा
अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ से यहां दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि बड़ा हादसा हो गया। एक चलती कार में आग लगने से कार में सवार पांच जने जिंदा जल गये। तथा कार चालक गम्भीर रुप से झुलस गया।
डीएसपी कैलाश जिंदल ने बताया कि दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि थाना क्षेत्र मौजपुर के समीप पिलर नम्बर 115/300 पर दिल्ली से कोटा की ओर जा रही एक कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों को सम्भलने का मौका ही नही मिला और पूरी कार चंद मिनटों में आग का गोला बन गई। वही कार में सवार एमपी के श्योपुर निवासी तीन महिला, एक बच्ची व एक पुरुष सहित पांच जने जिंदा जल गये। वही कार चालक एमपी के श्योपुर निवासी विनोद कुमार मेहर ने बड़ी मुश्किल से कार से कूद कर अपनी जान बचाई। हादसें में कार चालक विनोद कुमार मेहर 80 प्रतिशत झुलस गया। वही राहगिरों की सूचना पर एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम व एम्बुलेंस भी मौके पर पहुचे। हादसें की सूचना मिलते ही गश्त कर रही लक्ष्मणगढ पुलिस थाने का जाप्ता व एसएचओ नेकीराम मौके पर पहुचे। और दमकल को भी सूचना दी। वही दमकल मौके पर पहुची उससे पहले ही आग ने पूरी कार को कबाड़ में तब्दील कर दिया। इस बीच दो दमकल मौके पर पहुची और कार में लगी आग पर काबू पाया। कुछ ही देर में ही डीएसपी कैलाश जिंदल भी मौके पर पहुचे। और मामलें की जानकारी ली। और हादसें में 80 प्रतिशत झुलसे कार चालक को ईलाज के लिये पिनान के सीएचसी में भिजवाया। वही चालक की हालत नाजुक होने पर आगामी ईलाज के लिये अलवर रैफर कर दिया। बाद में कार चालक को ईलाज के लिये अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही एसपी सुधीर चौधरी भी मौके पर पहुचे और हादसें की जानकारी लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। हादसें में झुसले लोगों की अभी पहचान नही हुई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है।


















































