किसानों का बीजेपी से हुआ मोहभंग- मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में उमड़ी भीड़ और राजस्थान के पंचायत चुनाव नतीजों से हुआ साफ- गहलोत

0
161
- Advertisement -

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में उमड़ी किसानों की भीड़ से साफ हो गया है उत्तर प्रदेश और देश का किसान भाजपा से त्रस्त हो चुका है । राजस्थान में कराए गए पंचायत राज चुनाव नतीजों से भी साफ हो गया कि किसानों में भाजपा के खिलाफ भारी नाराजगी है और भाजपा को सबक सिखाने के मूड में है। गहलोत ने कहा कि पहले 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा वादा एवं अब किसानों को विश्वास में लिए बिना किसान विरोधी कृषि कानून थोपकर खेती को बड़े व्यापारियों के हवाले करने के प्रयास को किसान पूरी तरह पहचान चुके हैं। एनडीए सरकार की किसानों के प्रति सोच जगजाहिर है। समय आने पर देश के किसान बीजेपी को सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे।

- Advertisement -
Previous articleन कांग्रेस जीती और न बीजेपी हारी- पूनियां
Next articleशिक्षक दिवस पर 216 शिक्षकों का सम्मान
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here