लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक):
श्री डिग्गी कल्याण पदयात्रा समिति की बैठक मंगलवार देर शाम श्री प्याल के बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी ने की।
4 अक्टूबर को होगी पदयात्रा की शुरुआत
कोषाध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि इस बार पदयात्रा 4 अक्टूबर की सुबह श्री चारभुजा नाथ मंदिर से गाजे-बाजे के साथ रवाना होगी।
-
पहले दिन यात्रा चंदलाई पहुंचेगी,
-
दूसरे दिन झराना,
-
तीसरे दिन धोली पड़ाव के बाद डिग्गी पहुंचेगी।
डिग्गी में गंगापुर वालों की धर्मशाला में रात्रि जागरण होगा और 7 अक्टूबर को भगवान श्री डिग्गी कल्याण जी को ध्वज अर्पित किया जाएगा।
अधिक से अधिक यात्रियों को जोड़ने का आह्वान
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार पदयात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए पदयात्रियों से सीधे संपर्क साधने की योजना बनाई गई।
बैठक में विनोद प्रजापत, गोविंद प्रजापत, विष्णु पांचाल, कमलेश सैनी, महेंद्र सैनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।














































