बजरी माफिया ने पुलिस गाड़ी को मारी टक्कर कांस्टेबल घायल

0
200
- Advertisement -

टोंक( लोक टुडे संवाददाता ) सरकार के गांव की बावजूद प्रदेश में बजरी माफिया के हौसले बुलंद है ।बजरी माफिया के लोग सरकारी कर्मचारियों पर भी हमला करने से नहीं चूकते। ताजा मामला टोंक का है, जहां एक बजरी से भरे ट्रैक्टर को रोकने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी में सवार कांस्टेबल खुशीराम बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गया।

कांस्टेबल को स्थानीय पुलिस ने सआदत अस्पताल में भर्ती कराया है ।डिप्टी राजेश विद्यार्थी भी अस्पताल पहुंचे। घायल कांस्टेबल को जयपुर रैफर किया गया है। बजरी से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली को रोकने की कोशिश करते समय यह हादसा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल ट्रैक्टर चालक फरार है।

- Advertisement -
Previous articleउषा गुर्जर बनी सरपंच उपचुनाव में 1201 वोट से जीत दर्ज की
Next articleदेसी कट्टे के साथ नवीन गुर्जर गिरफ्तार
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here