स्कूल जा रही नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, मारोठ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज

0
315
- Advertisement -

मारोठ। खबर नागौर जिले के मारोठ कस्बे से हैं जहां एक व्यक्ति ने मारोठ थाने में पहुंचकर नाबालिग पुत्री से गैंग रेप करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात मारोठ निवासी पीड़ित व्यक्ति ने दर्ज कराया की उसकी बेटी 20 जनवरी को सुबह 9:30 बजे घर से स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में दो लड़के मोटरसाइकिल से आए जिनमें शंकरलाल पुत्र मोहनलाल बिजारणिया निवासी देदिया का बास मिंडा और ओमप्रकाश उर्फ राजवीर जाट निवासी जोबनेर दोनों ने पुत्री को अगवा कर लिया। उसे मोटरसाइकिल पर बिठा कर ले गए। जब बेटी को होश आया तो वह जोबनेर के स्टूडियो में थी । वहां पर दोनों लड़कों ने मेरी बेटी के साथ गलत काम किया। इसका मोबाइल से वीडियो बनाया और उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी । वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी। इसके बाद दोनों लड़के उसे गाड़ी में बैठा कर भैंसलाना के पास छोड़कर चले गए । पुलिस ने बताया कि इस बारे में पीड़िता के पिता को किसी ने जानकारी दी ।।इस पर वे अपनी बेटी को घर लेकर गए और उससे घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद पीड़िता के साथ मारोठ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के पिता के आधार पर धारा 342 ,376 , सहित आईपीसी की कई धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है । मामले की जांच सिटी नागौर डिप्टी संजीव कटेवा कर रहे है। कटेवा ने बताया कि पीड़िता के पिता की अर्जी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है और आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें बनाकर तलाश शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
Previous articleअमर जवान ज्योति को बुझाकर एक करना शहीदों का अपमान- गहलोत
Next articleनदबई सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here