सेमारी में पारम्परिक खेल गवरी मंचन की धूम

0
81
- Advertisement -

लोकटूडे न्यूज नेटवर्क

सलुम्बर सेमारी-(बीएल जोशी) सलूंबर जिले के सेमारी के कुराडिया रोड पर स्थित इंडियन ऑयल के भैरव पेट्रोल पंप मालिक की ओर से मेवाड़ की सुप्रसिद्ध पारंपरिक खेल गवरी का मंचन बड़ी धूमधाम से किया गया,गवरी का मंचन पेट्रोल पंप के पीछे मैदान में आयोजित हुआ,जहां पर हजारों की संख्या में ग्रामीण जनों ने गवरी मंचन का लुप्त उठाया,गवरी आयोजन के दौरान सेमारी सहकारी समिति अध्यक्ष अमृतलाल पटेल समाज सेवी शांतिलाल टेलर,समाज सेवी गौतम लाल पटेल,श्यामपुरा सरपंच बंशीलाल मीणा, उपसरपंच गिरीश पटेल शंकर लाल पटेल तथा समस्त नगर सहित कई भाजपा प्रतिनधि,सदस्य एवम कार्यकर्ता एवम आसपास की पंचायत के ग्राम सरपंचो ने आयोजन में शिरकत की,गवरी के कार्यक्रम में कुल्फी व ठंडे पेय की स्टाल एवं पानी पतासे की दुकाने भी लगाई गई,गवरी मंचन में सभी पात्र कलाकारों को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।


गवरी मंचन में हनुमान जी सीता राम रावण सेना के अभिनय तथा भक्ति गीत पर दर्शकों ने खूब सराहना की,मंचन में कई हास्य कलाकारों के करतबो पर लोगो ने भरपूर मनोरंजन किया,गवरी के खेल में 120 कलाकार ऋषभदेव क्षेत्र के बलुआ गांव से थे जिन्होंने आज सेमारी में गवरी नृत्य का आयोजन किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here