सरदार शहर में कांग्रेस के अनिल शर्मा जीते

0
187
- Advertisement -

सरदारशहर। राजस्थान के सरदार शहर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अनिल शर्मा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अनिल शर्मा ने 26000 वोटों से निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक पिंचा को हराया है। अशोक पिंचा भाजपा प्रत्याशी थे और पूर्व में भी भाजपा से सरदारशहर से चुनाव लड़ चुके हैं ।वहीं आरएलपी के अनिल मूंड को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। आपको बता दें कि सरदार शहर में अनिल शर्मा के पिता पंडित भंवर लाल शर्मा के निधन से उपचुनाव हुए हैं ,खुद भंवर लाल शर्मा यहां से लगातार पांचवा चुनाव जीत चुके हैं और हाल ही में उनका निधन होने से यहां पर उपचुनाव हुए हैं ।

कांग्रेस पार्टी के अनिल शर्मा ने जीत की है, लंबे समय से वे अपने पिता के साथ चुनाव मैनेजमेंट संभालते थे, स्थानीय लोगों से सीधा जुड़ाव था । सरदारशहर चुनाव जीतने से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पार्टी का बड़ी राहत मिली है ,क्योंकि सरकार के लिए यह लिटमस चुनाव था और लोग सत्ता परिवर्तन से जोड़कर इन चुनावों को देख रहे थे।

- Advertisement -
Previous articleगुजरात में बीजेपी 154 , हिमाचल में 38 पर कांग्रेस सरकार
Next articleडिंपल यादव दो लाख से ज्यादा वोटों से जीती
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here