सरकारी स्कूल की दो छात्राओं का स्कॉलरशिप के लिए चयन

0
146
- Advertisement -

श्रीमाधोपुर। (रविकांत अग्रवाल वरिष्ठ संवाददाता)
श्रीमाधोपुर सरकारी स्कूल की दो छात्राओं का स्कॉलरशिप हेतु चयन हुआ है। यह छात्राएं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं हैं । दोनों छात्रों का नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप के लिए चयन हुआ है । केंद्र सरकार की ओर से दोनों छात्राओं को कक्षा 9 से 12वीं तक प्रतिवर्ष ₹12000 स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे।

दोनों छात्राओं को विद्यालय में यह स्कॉलरशिप का पहला चेक भेंट किया जाएगा । दोनों छात्राओं के चयन होने पर स्कूल के अध्यापकों और दोनों छात्राओं. के स्कूल के अध्यापकों ने बताया कि विद्यालय के बच्चों को 2 घंटे अतिरिक्त पढ़ाई कराई गई थी और बच्चों ने घर पर भी अध्ययन किया था, जिसके बाद आयोजित कंपटीशन में दोनों छात्राओं में अच्छी मेहनत की और उनका चयन स्कॉलरशिप के लिए हो सका। यह स्कूल के लिए भी और बच्चियों के परिजनों के लिए भी खुशी की बात है । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोरावर नगर के वरिष्ठ अध्यापक भूपेंद्र गौतम ने बताया कि बच्चों के चयन होने से अन्य छात्रों का भी हौसला बढ़ेगा।

- Advertisement -
Previous articleहनुमानगढ़ रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
Next articleडेयरी के बाहर खड़े टैंकर से 300 लीटर दूध चोरी
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here