श्री महावीर इंटरनेशनल स्कूल की खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई

0
162
- Advertisement -
लोक टडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। श्री महावीर इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने दौसा में सीबीएसई स्पोर्ट्स कलस्टर 15वीं अंडर – 17 के तहत हुई राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खो- खो खेल में फाइनल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। श्री महावीर इंटरनेशनल स्कूल ने राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में फाइनल मैच में ब्राइटलैंड गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल वैशालीनगर जयपुर को हराया। इस मौके पर श्री महावीर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक बी.आर. भूकर ने कोच विपिन राणा, सह कोच श्वेता ठाकुर, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों सहित सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here