- Advertisement -
जो बच्चा पौधे के साथ सेल्फी भेजेगा उसे इनाम दिया जाएगा

तारानगर। (बुधराम वर्मा रिपोर्टर) तारानगर के विनायक लाईब्रेरी द्वारा लाईब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को रविवार को पौधे वितरित किये गये। लाइब्रेरी के संचालक अमित कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चों को आज पौधे वितरित किये गये जो अपने घर, सार्वजनिक जगह या जहां रह रहे है उन हॉस्टल आदि में पौधे लगाएं जाएंगे। वर्मा ने आगे बताया कि साथ में जो भी बच्चा पौधे के साथ सेल्फी भेजेगा उसको इनाम भी दिया जाएगा, आज के दिन 251 पौधे लगाये जाएंगे एवं पूरे सत्र में कुल 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

- Advertisement -



















































