विधायक वाजिब अली का बड़ा बयान कहा मंत्रियों का रवैया ऐसा जैसे जिंदगी भर के लिए बने मंत्री, मिलते हैं ना, करते हैं काम!

0
153
- Advertisement -

जयपुर। बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधाय को ने इन दिनों सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है, 2 दिन पहले मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का बयान चर्चा में था। तो आज वाजिब अली ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वाजिब ने कहा कि सरकार में बैठे मंत्री ऐसे हैं जिनके डिपार्टमेंट में कोई काम ही नहीं होते। यह मंत्री अपने आप को ऐसे समझ रहे हैं, जैसे जिंदगी भर का पट्टा लिखवा लिया। वाजिब अली ने मंत्रियों पर भी हमला बोला। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला सहित कई मंत्री ऐसे हैं जिनकी मैंने पहले भी कई बार शिकायत की है। बहुत से मंत्री ऐसे हैं उनसे आप जल्दी से मिल भी नहीं सकते। नाम लेने की बात नहीं है लेकिन मंत्रियों का रवैया ऐसा है कि उन्हें लगता है कि जिंदगी भर के लिए मंत्री बन गया। जनता ने उन्हें बनाया है । सरकार रिपीट करने के लिए अकेले सीएम की मेहनत से कुछ नहीं होगा। हम तो मेहनत कर रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं कर रहे हैं, उनका खामियाजा उन्हें भुगतना होगा । अगर वक्त रहते हैं हमने इन्हें एड्रेस नहीं किया तो बहुत बड़ा नुकसान पूरी सरकार को भुगतना पड़ेगा। वाजिब ने कहा बहुत से मंत्री हैं जिनके डिपार्टमेंट में बड़ी समस्या चल रही है वे जनता के प्रति जवाबदेह हैं। उनसे ना मिल सकते हैं, ना काम होते हैं। शिक्षा विभाग बहुत बड़ी समस्या है । हमारे यहां उर्दू की लेक्चरार पद क्रिएट करने के लिए पिछले 3 साल से लड़ाई लड़ रहा हूं। लेकिन नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा की थी जहां तक 10या 20 बच्चे पढ़ते हैं वहां भी उर्दू मिलेगी। वह नहीं हो पा रहा ।वाजिब अली ने कहा सरकार बनाने में अल्पसंख्यकों का बड़ा रोल है। अल्पसंख्यक की बात करो तो मदरसा बोर्ड तक 2500000 का बजट है। पिछले साल एक पैसा भी खर्च नहीं हुआ। अल्पसंख्यक वर्ग में 99% वोट सरकार को दिया। उसके बाद में उनके कोई काम नहीं हो रहे। मदरसा पैरा टीचर्स धरने पर बैठे रहे। सालों तक अभी तक संघर्ष कर रहे हैं ।हमारा वादा तो उन्हें नियमित किया जाएगा ।लेकिन कोई राहत नहीं मिली। ब्यूरोक्रेसी में बैठे लोग एक अलग एजेंडा लेकर चलते हैं। उनकी कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया। उसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ता है।

- Advertisement -
Previous articleनूपुर शर्मा की हत्या करने पाकिस्तान से आया घुसपैठिया गिरफ्तार
Next articleसवारियों से भरी बस को चुरा ले गया
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here