वसुंधरा राजे ने की पीएम मोदी से मुलाकात

0
81
- Advertisement -

नई दिल्ली। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से राजे की हुई मुलाकात को राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व की तैयारी माना जा रहा है और इस बैठक के कई मायने निकाले जा रहे हैं। राजे ने इस दौरान पीएम मोदी से राजस्थान के चुनाव को लेकर राजस्थान के वर्तमान हालात को लेकर भी चर्चा की। बताया जा रहा है कि राजे और पीएम मोदी की मुलाकात के बाद सियासी हलकों में नेताओं की धड़कनें बढ़ गई है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजे की पीएम मोदी से यह मुलाकात संसद भवन में की । इसके साथ ही राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। वसुंधरा राजे ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में राजस्थान के सभी सांसदों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि मोदी और राज्य के बीच आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर चर्चा इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं ।एक बार फिर बीजेपी राजस्थान में कर सकती है जिम्मेदारी दे सकती है।

- Advertisement -
Previous articleपति बच्चियों के सामने करता था अश्लील हरकतें पत्नी ने उतारा मौत के घाट
Next articleसमय
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here