वरिष्ठ नगर नियोजक संत सरन सम्मानित

0
187
- Advertisement -

जयपुर। उद्योग मंत्री परसादीलाल मीणा ने मंगलवार को आवासन मंडल के वरिष्ठ नगर नियोजक सन्त सरन को राज्यस्तरीय योग्यता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि सन्त सरन को राजकीय उपक्रम श्रेणी में एकमात्र योग्यता पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस अवसर पर आवासन आयुक्त ने सन्तसरन को राज्यस्तरीय पुरस्कार मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि सन्तसरन मंडल के कर्मठ और ईमानदार कार्मिक हैं। राज्य सरकार ने इनके द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया है। उन्होंने अन्य कर्मचारियों को भी इनसे प्रेरणा लेकर कार्य करने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि सन्त सरन मंडल में 1982 से कार्यरत हैं। वर्तमान में ये मंडल में वरिष्ठ नगर नियोजक के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर राजस्थान आवासन मंडल के अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक अनिल माथुर भी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Previous articleपीएम मोदी के जन्मदिन पर एयरपोर्ट पर बोहरा ने लगाए 71 पौधे
Next articleरक्तदान शिविर के प्रति लोगों में उत्साह
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here