लालू प्रसाद यादव से लेकर कई दिग्गज नेता, अफसर है अजमेर सर्किट हाउस के कर्जदार

0
186
- Advertisement -

अजमेर। सरकारी आवास यानी सर्किट हाउस में ठाठ बाठ से रहकर….. वहां पर बेहतर सुविधाओं का उपयोग करने से लेकर खाने पीने के बकाया तक नहीं चुकाते….. मंत्री हो या फिर जनप्रतिनिधि या अधिकारी सभी केवल बकाया छोड़कर चले जाते है। अजमेर सर्किट हाउस में भी ऐसे कई बड़े नेताओं और अधिकारियों के नाम शामिल है। जिनका बकाया चल रहा है। बड़ा नाम है लालू प्रसाद यादव ओर पूर्व सीएम सहित कई बड़े नेताओं के नाम भी शामिल है। जिनका पिछले कई सालों से बकाया है | ऐसे में सवाल उठता है क्या इनके मौज मस्ती के पैसे भी जनता के ऊपर है । हो सकता है इनमें से कई नेता सरकारी काम काज से यहां रूके हो लेकिन बिल भुगतान करना उनके विभाग का काम था जो उन्होंने करना उचित नहीं समझा। हालात ये है कई नेता ईश्वर को प्यारे हो गए लेकिन उनके नाम से बकाया आज तक चल रहा है। ये आरोप हम नहीं लगा रहे लेकिन ये खुलासा हुआ है आरटीआई रिपोर्ट में। हालांकि जब कुछ आर टी आई कार्यकर्ताओं ने बकायादारों को नोटिस भेजा तो दो या तीन नेताओं ने अपना बकाया चुकाया है |

सफ़ेद कागज़ पर श्याही से उभरे हुए नाम जिनको शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा लेकिन ये नाम उन बकायादारों के है जो सरकारी आवासों में ठहरते है और बिना चुकता करके चले जाते है । अजमेर के कुछ आर टी आई कार्यकर्ताओं ने सूचना के अधिकार के तहत ऐसे बकायादारों की लिस्ट मांगी तो उसमे लालू प्रसाद यादव से लेकर कई बड़े नेता व अधिकारियों के नाम सामने आये है । ऐसा नहीं की ये बकाया हाल ही का हो बल्कि ये तो दस बीस और किसी का तो तीस साल से है । ऐसे में सवाल उठता है कि जो नेता व अधिकारी इस बकाया को नहीं चुकाते है वो भार जनता कैसे चुकाए । ये ही कारण है कि प्रदेश के गेस्टहाऊस बंद होने के कगार पर है। आरटीडीसी की होटलें भी इसी कारण बंद हुई।आर टी आई कार्यकर्ता तरुण ने बताया की लिस्ट में ऐसे और भी नाम है जो शायद अब इस दुनिया में नहीं रहे ,लेकिन उनका नाम यहाँ बकायादारों की सूचि में जरूर चिन्हित है । हालांकि कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर पर नेताओं और अधिकारियों को बकाया भरने के लीगल नोटिस भिजवाए है जिनसे दो या तीन नेताओं ने अपना बकाया भरा है। जिन नेताओं के यहाँ बकाया है उनमे कोई भारी रकम नहीं है सेंकड़े के आंकड़े में ये बकाया है , लेकिन अगर सबके बकाया को जोड़ा जाए तो ये राशि बहुत संख्या में पहुँचती है | इसलिए जिनके नाम ऐसी लिस्ट में शामिल है उनको यह राशि चुकता करनी चाहिए जिससे जनता का पैसा जनता के काम आये । सबसे खास बात है कि इन नेताओं और अफसरों से पैसा वसूलने के प्रयास भी बहुत कम किया गया। या सबने बस अपनी नौकरी बचाई।

- Advertisement -
Previous articleविश्व आदिवासी दिवस समारोह मीणा हाईकोर्ट में कल
Next articleविश्व आदिवासी दिवस समारोह जगतपुरा में भी
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here