रेनवाल मंडल से 4 हजार सदस्यों का लक्ष्य, आधे से ज्यादा बना चुके : अध्यक्ष तोतला

0
145
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भाजपा सदस्यता अभियान की बूथ 45 एवं 46 पर बैठक

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। भाजपा सदस्यता महाभियान के तहत बूथ संख्या 45 और 46 पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक कर रणनीति पर चर्चा हुई।
ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पिपलोदा, सुरेंद्र प्रजापत एवं ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री राजेंद्र रिंग्स्यया की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला ने बताया कि रेनवाल से करीब 4000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। और अब तक ढाई हजार से ज्यादा को सदस्यता दिलाई जा चुकी है।
इसके बाद महामंत्री जयनारायण प्रजापत एवं प्रवासी सुरेंद्र प्रजापति ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र के बारे में भी बताया।
इस बैठक में बूथ अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा, अश्वनी स्वामी, हेमराज कुमावत, रतन सिंह, राकेश तिवारी, अशोक माचीवाल, मनीष सांखला, चरणजीत वर्मा, सदस्यता अभियान सहसंयोजक उर्मिला देवी शर्मा आदि मौजूद रहे।।

- Advertisement -
Previous articleनवनियुक्त भाजपा जिला पदाधिकारियों का किया सम्मान
Next articleनिसा फाउंडेशन में जिला आईटी संयोजक का सम्मान
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here