- Advertisement -
जालौर। रीट पेपर लीक प्रकरण में एसओजी ने जालौर ,सिरोही ,बाड़मेर और जैसलमेर में कई स्थानों पर दबिश दी है ।एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने सांचौर में अधिकारियों के साथ बंद कमरे में महत्वपूर्ण बैठक ली है । अधिकारियों को अपराधियों को पकड़ने के लिए एक रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं । साथ ही अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देने को लेकर सावधानी पूर्वक काम करने के निर्देश दिए । उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सावधानी के साथ काम करें ।अलग-अलग दिशा में जो आरोपित है पेपर लीक प्रकरण में मिलीभगत है ,उनको बख्शा नहीं जाए। निर्दोष कोई फंसे नहीं, इसके प्रयास किया जाना चाहिए । बैठक में जालौर ,सिरोही ,बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
- Advertisement -














































