राज ऋषि रणसी महाराज के मेले में केंद्रीय मंत्री मेघवाल का सम्मान

0
180
- Advertisement -



मंदिर में म्यूजियम सहित अन्य कार्यों के लिए 1 करोड़ की घोषणा की
फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत, जयपुर जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा
NHIA के अजय आर्य सहित कई ग्रामीण मौजूद

पूर्व विधायक डॉ प्रेम चंद बैरवा रहे मौजूद


जयपुर । जिले के दूदू में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दौरे पर रहे जहां पर उन्होंने राज ऋषि रणसी जी महाराज के वार्षिक मेले में शिरकत की। मंत्री ने गरीब साहिब की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री मेघवाल जगह-जगह माला साफा पहनाकर स्वागत किया। .इस दौरान मेले में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने राज ऋषि रणसी जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

आयोजनकर्ताओं की ओर से मंत्री मेघवाल का 51 मीटर का साफा और 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। मेघवंश समाज की मांग पर अर्जुन राम मेघवाल ने मंदिर में म्युजियम सहित अन्य कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा की। वहीं मंत्री ने कलाकारों से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि इस मंदिर की लाल किले से जो सम्बद्धता है, उसको इससे जोड़ेंगे डोकोमेंट बनाकर एक पुस्तक का विवोचन करेंगे। इस दौरान जयपुर जिला प्रमुख रामादेवी चोपड़ा, फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत, पूर्व विधायक डॉ. प्रेमचंद बैरवा, NHIA के अजय आर्य, लाडो संस्था के हनुमान भाटिया समेत कई अधिकारी और ग्रामीण रहे।

- Advertisement -
Previous articleसचिन बने अशोक गहलोत के पायलट ?
Next articleलखीमपुर खीरी पीड़ितों के बीच पहुंची किसान संयुक्त मोर्चा की टीम
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here