राजस्थान में नहीं हो रही एससी- एसटी आरक्षण की पालना- मीणा

0
118
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान अनुसूचित जाति ,जनजाति ,ओबीसी, कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल मीणा ने राजस्थान में एससी एसटी आरक्षण नियमों की पालना नहीं होने का आरोप लगाया। मीणा ने एक बयान जारी कर कहा कि एससी- एसटी आरक्षण नियमों की पालना कार्मिक विभाग द्वारा नहीं की जा रही ,जब कार्मिक विभाग में ही इन नियमों की पालना नहीं हो रही है तो फिर प्रदेश में अन्य विभागों में तो पालना होना असंभव है।

महासंघ ने राज्य सरकार से कार्मिक विभाग में सबसे पहले sc-st आरक्षण के नियमों की पालना करने की मांग की है जिससे अन्य विभागों में भी आरक्षण का समुचित लाभ उठाया जा सकते उन्होंने सरकार से एससी 18 परसेंट और एसटी को 14% आरक्षण देने की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here