मैं कांग्रेस पार्टी का गुलाम- महेश जोशी

0
153
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में इन दिनों आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, 1 दिन पूर्व प्रताप सिंह खाचरियावास ने महेश जोशी के लिए कहा था कि सच बोले गुलाम की तरह व्यवहार नहीं करें। इस पर पलटवार करते हुए आज जलदाय मंत्री महेश जोशी ने कहा कि मैंने कभी किसी के सम्मान में कोई कमी नहीं रखी है। मैंने कभी किसी को गद्दार, गुलाम नहीं कहा मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के आरोपों को लेकर मन आहत है उनसे ऐसी भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती थी । मैंने प्रताप सिंह खाचरियावास को लेकर किसी तरह का कोई बयान भी जाए नहीं दिया है मैंने मेरे ही विवाद को लेकर कहा था कि मेरे बाद में मेरे सारे काम हो रहे हैं और यदि किसी के नहीं हो रहे हो तो वह मुख्यमंत्री जी से शिकायत करें प्रताप सिंह जी का नाम भी नहीं लिया। लोकतंत्र में सहमति और असहमति हो सकती है ,लेकिन किसी को गुलाम बताना ठीक नहीं है ,मैं गुलाम हूं लेकिन कांग्रेस पार्टी का गुलाम हूं ।शालीन व्यवहार का गुलाम हूं ,सभ्य तरीके से बातों को रखता हूं ,मैंने कभी किसी के सम्मान में कमी नहीं रखी है, मैंने कभी किसी को गुलाम या गद्दार भी नहीं कहा है, तो मैं उम्मीद करता हूं कि सामने वाला भी सही शब्दों का चयन करें।

मुख्यमंत्री के लिए सभी मंत्री समान है, सभी मंत्री अपने-अपने विभागों के प्रमुख हैं और वे अपने विभाग का निर्णय लेने में सक्षम है । लेकिन किसी को गुलाम बताना ठीक बात नहीं है।

- Advertisement -
Previous articleखाटू श्याम जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Next articleश्री वीर तेजाजी बोर्ड के गठन की पायलट ने की मांग
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here