मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ध्वजारोहण

0
57
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। ( विशेष संवाददाता) मुख्यमंत्री आवास पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया।

मुख्यमंत्री ने आवास पर परेड की सलामी ली
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों के साथ-साथ आवास पर कार्यरत सभी कर्मचारियों अधिकारियों को भी स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कर्मचारियों अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए ।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 78वें स्वतन्त्रता दिवस पर गुरूवार को प्रातः 7ः15 बजे 8, सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री को कंपनी कमांडर मीरा के नेतृत्व में आर.ए.सी. की टुकड़ी ने सलामी दी।मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास के अधिकारी-कर्मचारियों ने शर्मा को व्यक्तिशः स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर आए बच्चों को लड्डू खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here