मुख्यमंत्री गहलोत ने आईटी टॉवर एवं हृदय रोग संस्थान की नींव रखी

0
140
- Advertisement -

588 करोड़ की लागत से बनेगा टावर

116 मीटर ऊंचे टावर में हेलीपैड भी होगा

12 सौ बेड होंगे ,बीस ऑपरेशन थिएटर और पांच कैथ लैब संचालित होंगे

विश्व स्तरीय होगी सुविधाए

100 ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल परिसर में 588 करोड की लागत से बनने वाले आईपीडी टॉवर एवं हृदय रोग संस्थान के शिलान्यास की नींव रखकर नया इतिहास रच दिया। प्रदेश में विश्वस्तरीय मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने से मेडिकल टूरिज्म बढ़ेगा और राजस्थान के स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनेगा। 116 मीटर ऊँचाई वाले टॉवर पर हेलीपैड भी होगा। टावर बनने से एक साथ 12 सौ बेड की सुविधा बढ़ेगी। इसके साथ ही इसमें हेलिपैड भी होगा । एयर एंबुलेंस सेवा भी होगी, 20 ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे ,100 ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर होंगे। मेडिकल मार्टीर्स मेमोरियल होगा। यह तमाम सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेगी। सुविधाओं के मिलने से s.m.s. अस्पताल की मरीजों की भर्ती करने की क्षमता है 4000 के पार हो जाएगी। देश का पहला ऐसा टॉवर होगा जहां तमाम बीमारियों का इलाज एक छत के नीचे हो सकेगा। दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मरीजों के लिए ही बनाया गया है जिससे जरूरत पड़ने पर मरीजों को सीधा लाया या ले जाया जाके। बाहर से आने वाले मरीज को भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से सीधे टावर के ऊपर बने हुए हैंलिपैड से ऑपरेशन तीयटर तक लाया जा सकेगा। वहां से मरीज को ऑपरेशन थिएटर तक पहुंचाया जा सकेगा।

प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से लोगों को दसरा ₹1000000 तक निशुल्क इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है और परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है योजना में शामिल किया जा रहा है । देश में सभी सरकारी अस्पतालों में 1 अप्रैल से ओपीडी एवं आईपीडी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है ।केंद्र सरकार भी इस दिशा में विचार कर देश के सभी सरकारी चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाएं को इधर निशुल्क उपलब्ध कराएं ताकि लोगों को सामाजिक सुरक्षा मिल सके। कार्यक्रम को नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदेश में नए युग की शुरुआत है । वहीं चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि यह पहला टावर है जहां अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी। s.m.s. अस्पताल में रोजाना 15000 मरीजों का आउटडोर है ऐसे में यह टावर बनने से मरीजों की संख्या और बढ़ेगी और उन्हें सुविधा भी मिलेगी। कार्यक्रम में देश के जाने-माने चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर देवी प्रसाद शेट्टी ,डॉक्टर नरेश त्रेहान, डॉक्टर बीके पॉल, रणदीप गुलेरिया ,डॉ एसके सरीन भी शामिल हुए मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here