मुख्यमंत्री आँकड़ों की आड़ में कब तक बच्चियों के साथ गैंगरेप कर ज़िंदा जलाने की घटनायें छिपाते रहेंगे- राजे

0
60
- Advertisement -

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि हर रोज़ औसतन 20 दुष्कर्मों की खबरों के बीच भीलवाड़ा ज़िले के नृसिंघपुरा गाँव में एक मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप कर उसको भट्टी में ज़िंदा जला देने की घटना ने एक बार फिर से सिद्ध कर दिया है कि राजस्थान महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है।वह प्रदेश जहां हमारी पिछली भाजपा सरकार ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए फाँसी की सजा का प्रावधान किया था।कई दुष्कर्मियों को फाँसी की सजा भी सुनाई गई थी।
राजे ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आँकड़ों की आड़ में कब तक ऐसी घटनाओं को छिपाते रहेंगे ? उनकी नाकामियों से भरी उपलब्धियों के आँकड़ो में हर रोज़ उनकी बेशर्मियाँ भी दर्ज होती जा रही है।जिससे राजस्थान की छवि निरंतर ख़राब हो रही है।
पूर्व सीएम ने कहा मुख्यमंत्री जी नैतिकता निभाइए।बहन-बेटियों की अस्मत बचाइए।उनको न्याय दिलाइए।उन्होंने कहा कि अब तो महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर अब दुःख जताने के लिए शब्द भी कम पढ़ रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here