महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया ओर सुरक्षा सखियों ने कसी कमर

0
169
- Advertisement -

जयपुर। अतिरिक्त उपायुक्त पुलिस सुनीता मीना ( निर्भया पूर्व व दक्षिण) ने बताया कि डीजीपी की सुरक्षा सखी योजना के लिये जयपुर कमिशनरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे संबंधित थाना क्षेत्र की निर्भया स्क्वाड व सुरक्षा सखियो की मिटिंग आयोजित की जा रही। इसमे सम्बन्धित थाना क्षेत्र की सुरक्षा सखियो को उनके कार्यो व कर्तव्यो के बारे मे जानकारी दी जायेगी और नई सुरक्षा सखियां भी बनाई जायेगी ताकि आमजन को महिला सुरक्षा व हेल्पलाइंन नम्बर के बारे मे जागरूक किया जा सके। साथ ही सुरक्षा सखियो को शपथ भी दिलाई जा रही है।
प्रताप नगर सेक्टर 8 मे सुरक्षा सखी की हुई मिटिंग एडिशनल डीसीपी निर्भया (पूर्व) सुनीता मीना के निर्देशन मे प्रताप नगर थाना क्षेत्र मे भी सुरक्षा सखियो की मिटिंग आयोजित की गई । प्रताप नगर थाना क्षेत्र की निर्भया संतोष (महिला पुलिस) व सुरक्षा सखी रीमा गोधा (पत्रकार) ने बताया कि सेक्टर 8 के पार्क म सुरक्षा सखियो की मिटिंग आयोजित की गई । इसमे महिला सुरक्षा व पुलिस हेल्पलाईन के बारे में महिलाओ को जागरूक किया गया । साथ ही सुरक्षा सखी के लिये फॉर्म भी भरवाये गये। इसमे प्रताप थाना क्षेत्र की निर्भया स्कवाड टीम, सुरक्षा सखी, स्थानीय महिलाए मुस्कान मीना, प्रेमलता मीना, रुकमणी, ललिता , छोटी सहित करीब 40 स्थानीय महिलाए शामिल हुई।

- Advertisement -
Previous articleमौसमी बीमारियों के कहर ने बढ़ाई चिंता- मीणा
Next articleखाया रे खाया भाया ने खाया?
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here