
झालावाड़, सुनेल। ( लक्ष्मण नागर रिपोर्टर)
जिला कलक्टर आज सुबह नियत समय से डेढ़ घंटा देरी से वन महोत्सव कार्यक्रम में जिलें की सबसें बड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सेमली खाम पहुंचे।

यहां सरपंच वीडियो एलडीसी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने पौधों का पूजन किया. उसके बाद नीम का पौधा लगाकर वन महोत्सव का आगाज किया। इस अवसर पर मौके पर मौजूद सभी ने एक साथ 2100 पौधे रोपण कर वृक्षारोपण का संदेश दिया।
: जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई

कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने एलडीसी शिवम पाटीदार समेत सरपंच गिरिराज शर्मा, ग्रामविकास अधिकारी बल्लु गुर्जर की पीठथपथपाई बोले- दोगुने जोश के साथ पौधरोपण का कार्य करें। इन्होने भी लगाए पौधे: उसी दौरान जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी , प्रधान सीता कुमारी भील, मुख्य कार्य कारी अधिकारी शम्भू दयाल मीणा,विकास अधिकारी भानुमोली मोर्य, तहसील दार गणेश शर्मा, सरपंच गिरिराज शर्मा, ग्रामविकास अधिकारी बल्लु गुर्जर, एलडीसी शिवम पाटीदार, पंचायत समिति सदस्य ओम पाटीदार, लालसिंह, प्रहलाद सिंह, राजीविका, आँगन बाड़ी कार्यकर्ता,छात्र एवं छात्राए,नरेगा मजदुर,नागरिक,कर्मचारी गण समेत हजारों की तादद में उपस्थित सभी ने एक साथ कुल 2100 पौधे रोपण कर वृक्षारोपण का संदेश दिया।












































