
गंगापुर सिटी। (अमिता मीना) भारत विकास परिषद गंगापुर सिटी ने सागर मैं किया वन विहार । शाखा सचिव रामदयाल मीना ने बताया की वन विहार के लिए गोमती दास बाबा की तपोस्थली ,सागर आश्रम मासलपुर मै्ं महादेव जी के मंदिर गए। यहां सबने सागर स्नान किया। मंदिर में पूजा- अर्चना की। महिलाओं ने झुलों का आनंद लिया। शिव भगवान पर सामूहिक रूप से जल अभिषेक किया गया और सामूहिक आरती का आयोजन किया गया। सबसे पहले मां भारती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पट्ट पर दीप प्रज्ज्वलित कर मिटिंग का शुभारम्भ किया। संतोष गुप्ता केन्द्रीय पदाधिकारी द्वारा परिषद की जानकारी दी गई। मंदिर कमेटी अध्यक्ष गोपाल द्वारा आश्रम के बारे मैं विस्तार से जानकारी दी गई, प्रांतीय पदाधिकारी वेदप्रकाश शर्मा, अनिल खंडेलवाल, प्रमोद बोहरा,डां धर्मेंद्र मित्तल, अध्यक्ष राजेन्द्र खारवाल, सचिव रामदयाल मीना, कोषाध्यक्ष अनिल वैष्णव, कार्यक्रम संयोजक देवकीनंदन गुप्ता कृष्ण फर्नीचर, गोविन्द टोकसी, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल प्रोपर्टी,ने अपने अपने विचार रखे,
अध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया। वन विहार कार्यक्रम मैं 90 सदस्य अपने-अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।



















































