भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित

0
79
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क


कामां। हरिओम मीणा) – भारतीय जनता पार्टी का एक अक्टूबर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा जिसमें संपूर्ण राजस्थान में प्रत्येक बूथ लेवल से लेकर जिला स्तर तक सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा पार्टी के कुनबे में बढ़ोत्तरी की जाएंगी। जिसको लेकर मंडल स्तर पर लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक आयोजित कर रुपरेखा तैयार की जा रही है ।इसी को लेकर वुधवार को कैथवाड़ा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला मंत्री सपीक खान सरपंच मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे । जहां पर बैठक लेते समय भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ लेवल पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। हमें अपनी मेहनत व लगन से हर कार्यकर्ता भाजपा का सच्चा सिपाही है और पूरी मेहनत से पार्टी के लिए समर्पण की भावना रखता है। हर समय पार्टी के साथ खड़ा नजर आता है। हमें गर्व है कि हम देश की सबसे बड़ी पार्टी के साथ है और देश सेवा की भावना से प्रेरित है।
बैठक में जिला मंत्री साधु सिंह,गोरी शंकर कैथवाड़ा मंडल अध्यक्ष, सदस्यता संयोजक टेकचंद शर्मा, मंडल महामंत्री मोहन यादव, पूर्व प्रधान भीम सिंह गुर्जर, शमशेर पूर्व सरपंच,चंदा,आविद,पूर्णा शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो परिचय – जिला मंत्री सपीक खान सरपंच भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यशाला की बैठक में।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here