भगवान महावीर अस्पताल में दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न

0
108
- Advertisement -

दो दिवसीय निःशुल्क शिविर 2

सुमेरपुर । अरविंद जोशी वरिष्ठ संवाददाता कस्बे के जवाईबांध रोड़ स्थित भगवान महावीर हॉस्पीटल में दो दिवसीय निःशुल्क सर्जीकल केम्प का समापन किया गया।

हॉस्पीटल के प्रशासनिक अधिकारी इंदरसिंह राणावत ने बताया कि भामाशाह नरेश नगीनदास खांडवाला, मुम्बई के सहयोग से अत्याधुनिक तकनीक लेप्रोस्कोपिक हर्निया एवं रेडियो फ्रिक्वेंसी (रफेलो) मशीन द्वारा पाइल्स, फिसर, फिस्टुला, नासुर इत्यादि ऑपरेशन रेफेलो तकनीक द्वारा निःशुल्क किए गये।

इस केम्प में मुम्बई के अनुभवी लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. जिग्नेश गांधी, डॉ. नरेश सिंघी एवं चेन्नई के डा. वाणी विजय ने 15 लेप्रोस्कोपिक तकनीक द्वारा हर्निया एवं रेफेलो तकनीक द्वारा 10 मरीजों के पाईल्स, फिस्टुला के ऑपरेशन निःशुल्क किए गये।

शिविर के समापन समारोह में द राजस्थान मेडिकल सोसायटी एण्ड रिसर्च सेंटर के ट्रस्टी सदस्यों द्वारा केम्प में मुम्बई से उपस्थित सभी विशेषज्ञों का माला, शाल व मोमेंटो द्वारा बहुमान किया गया।

कार्यक्रम में जे.जे. मेडिकल कॉलेज, मुम्बई के एच.ओ.डी. डॉ. अजय भाडरवर, मेडिकल गेस्ट्रोलोजिस्ट डॉ. गिरिश बक्षी, ट्रस्टी शांतिलाल शाह, सुकनराज जैन, प्रकाश वुदांनी, सस्था के प्रशासनिक अधिकारी एस.एस. राठौड, हॉस्पिटल के नियमित विशेषज्ञ जनरल सर्जन डॉ. मेहुल पंचाल, अन्य चिकित्सगण, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here