बैरवा छात्रावास निर्माण समिति की बैठक संपन्न

0
77
- Advertisement -

केकड़ी। बैरवा छात्रावास निर्माण समिति की आवश्यक बैठक रविवार को बैरवा छात्रवास की आवटन भूमि के पास मेला मैदान अजमेर रोड केकड़ी मे की गयी। निर्माण समिति के अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा ने बताया की बैठक मे अजमेर रोड कॉलेज के पीछे केकड़ी में आवंटीत छात्रावास की भूमि पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करने एवं समाज से मिले सहयोग राशि की समीक्षा की गई। बैठक में शामिल सभी समाज के लोगों ने छात्रावास के निर्माण के लिए समाज के सभी लोगों से और सहयोग राशि एकत्रित करने पर जोर दिया गया जिससे छात्रावास का निर्माण कार्य जल्दी शुरू किया जा सके ।
बैठक में अब तक मिली सहयोग राशि का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर सहयोग राशि लाने वाले साथियों का भी हौसला बढ़ाया गया। सहयोग राशि जुटाने वाली वाली टीमों का सम्मान भी किया गया। सहयोग राशि लाने वाली टीम को और ज्यादा ज्यादा धनराशि दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया गया जिससे कि जल्दी से जल्दी छात्रावास का निर्माण कार्य शुरू हो सके।
उक्त बैठक में केकड़ी, सरवाड़, भिनाय, टोड़ाराय सिंह तहसीलो के समाज बन्धु मौजूद रहे। इसी संदर्भ मे आगामी बैठक दिनांक 9 जून रविवार को इसी स्थान पर रखी गयी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here