बुजुर्ग कों समय पर सीपीआर देकर जान बचाने वाली रेलवे की डॉ प्रिया गर्ग सम्मानित

0
269
- Advertisement -

अजमेर। नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता इन दिनों सोशल मीडिया पर दिल्ली एयरपोर्ट पर 17 जुलाई को सीपीआर देकर एक बुजुर्ग की जान बचाने का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल यह जान बचाने वाली डॉक्टर है पिया गर्ग। दिल्ली एयरपोर्ट पर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को हार्ट अटैक आने पर डॉ प्रिया गर्ग ने लगातार सीपीआर दी और सीपीआर देने से बुजुर्ग की जान बच गई और इलाज मिल सका। जब प्रिया घर यह सब फर्ज समझकर कर रही थी तब किसी ने उसका यह वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । उसके बाद से उनका वीडियो लगातार देश भर में में लाखों करोड़ों लोगों ने देखा है। जब यह वीडियो रेलवे के बड़े अधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने डॉक्टर प्रिया गर्ग को सम्मानित करना उचित समझा। महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे, रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अश्वनी लोहानी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशी किरण सहित रेलवे के कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर डॉक्टर प्रिया गर्ग को बुजुर्ग की जान बचाने के लिए सम्मानित किया गया ।

महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे की अध्यक्षता में हुई बैठक

महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में उत्तर पश्चिम रेलवे की कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं चारों मण्डलों के मण्डल रेल प्रबंधक उपस्थित थे। बैठक में रेलवे बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श अश्विनी लोहानी ने भी सम्बोधित किया। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार बैठक में महाप्रबंधक अमिताभ ने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित किये जा रहे स्टेशनो के कार्य की प्रगति की जानकारी ली, एवं सभी कार्य लक्षित समय मे पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी के साथ टिकट चेकिंग आय बढ़ाने के लिए नियमित ड्राइव चलाने, पब्लिक शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए सभी मण्डलों एवं मुख्यालय स्तर पर स्थापित वार रूम पर 24*7 मॉनिटरिंग करने पर बल दिया।
महाप्रबंधक ने गैर किराया राजस्व बढ़ाने, संरक्षा मे बढ़ोतरी हेतु समपार फाटकों के स्थान पर स्वीकृत ROB/LHS के कार्य पूर्ण करने, सभी बुकिंग काउंटरों पर डिजिटल लेन देन हेतु QR कोड लगाने के साथ ही गति शक्ति टर्मिनलों के कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश प्रदान करे। महाप्रबंधक महोदय ने मानसून के मौसम में यात्रियों की सुगम यात्रा एवं सुरक्षित/ संरक्षित रेल संचालन के लिए नियमित मॉनिटरिंग तथा रेलवे ट्रेक पर लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिए एवं पानी भरने वाले RUB/LHS पर दिन-प्रतिदिन आधार पर चेजींग करते हुए पर्याप्त पंपिंग व्यवस्था रखने के आदेश दिए।बैठक में सेफ्टी एक्शन प्लान पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को पूर्व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने सम्बोधित करते हुए कहा की किसी भी संगठन का विकास उनके कार्मिकों द्वारा समय पर किये गये कार्यों एवं निर्णयों पर निर्भर करता है। हमें रेल एवं देश हित मे सभी कार्यों कों पॉजिटिव सोच के साथ समयानुसार एवं त्वरित निर्णय लेकर किये जाने चाहिए।

- Advertisement -
Previous articleबैंक में ही लुटते -लुटते बचा बुजुर्ग रामगोपाल जांगिड़
Next articleश्रीमद्भागवत कथा सुनने उमड़ी महिलाएं
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here