बिजली कटौती से पादुकलां के लोग परेशान

0
97
- Advertisement -

पादूकलां। (राकेश शर्मा संवाददाता )कस्बे में इन दिनों बिजली की अघोषित कटौती व लो वोल्टेज के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। कम-वोल्टेज से लोगो का जन-जीवन काफी प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों की माने तो घरों में लगी पानी की मोटरें नही चलने से बिजली के साथ पानी की भी समस्या हो रही है। लोग घरों में टीवी, फ्रिज, प्रेस, कूलर, पंखे, बल्ब सहित अन्य उपकरण नही चला पा रहे हैं। वहीं बिजली के उतार चढ़ाव से उपकरण जलने का भय सताता रहता हैं। ग्रामीण संबंधित अधिकारियों से लो वोल्टेज व कम बिजली आपूर्ति की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। पवनसिंह ने बताया कि पुराना थाना रोड पर 300 से अधिक घरों में कम वोल्टेज के चलते ग्रामीण परेशानी का सामना कर रहे हैं। गर्मी के चलते बिजली के उपयोग की मात्रा बढ़ गई है। ऐसे में दिनभर बिजली का लोड बढ़ते ही वॉल्टेज की समस्या होने लगती है। उन्होंने कहा कि 3 जून को रियांबड़ी सहायक अभियंता कार्यालय में समस्या को लेकर ज्ञापन भी दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही लो वोल्टेज की समस्या से छुटकारा नहीं मिला तो उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।राजपूत मौहल्लाए मेघवाल मौहल्लाए टकीपुरा समस्या तस्की मस्त पडी है। ग्रामीण बताया कि कई बार सहायक अभियंता कार्यालय रिया बड़ी में चक्कर लगा चुके हैं और सहायक अभियंता द्वारा आश्वासन ही दिया जा रहा है कि नया ट्रांसफॉर्म लगाने का अभी तक कोई नया ट्रांसफॉर्म नहीं लगा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here