बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई कोताही बर्दाश्त नहीं – कलेक्टर

0
66
- Advertisement -

बाल वाहिनियों का चेकिंग अभियान जारी, शुक्रवार को बनाए नौ चालान

राजसमंद। (गौतम शर्मा ब्यूरो चीफ) जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल के निर्देशानुसार जिले में संचालित होने वाली बालवाहिनियों पर बालवाहिनी नियमों एवं यातायात नियमों की पालना नहीं करने के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके के अन्तर्गत परिवहन विभाग की टीम द्वारा गुंजोल, राज्यावास, एमडी, धोइन्दा, केलवा एवं राजसमन्द शहरी क्षेत्र के हरिता इन्टरनेशनल स्कूल, आलोक स्कूल, ऑरेन्ज काउंटी, गांधी सेवा सदन, पेरामाउण्ट स्कूल, सेंट मीरा स्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल, स्मार्ट स्टडी स्कूल, विद्या निकेतन स्कूल एवं सीबीए स्कूल की लगभग 210 बालवाहिनियां की जाचे की गई।

डीटीओ कल्पना शर्मा ने बताया कि कुछ स्कूलों की बालवाहिनियां के सारे दस्तावेज पूर्ण एवं बालवाहिनियां बहुत अच्छी स्थिति में पाई गई। बालवाहिनी नियमों एवं यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले बालवाहिनियों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए बिना परमिट, बीमा, फिटनेस के 9 चालान बनाए गए। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने बालवाहिनी संचालको को फिटनेस, बीमा, पीयूसी, परमिट के बिना संचालन नहीं करने की हिदायत दी गई। बिना फिटनेस, बीमा, पीयूसी, परमिट के बालवाहिनी संचालन करने पर उनकी आरसी एवं परमिट रद्द करके नियमानुसार उनकी खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here