प्रेम प्रसंग के मामले में गुस्साईं महिलाओं ने महिला को न्यूड कर घुमाया

0
76
- Advertisement -

वीडियो वायरल एसपी ने दिखाई तत्परता

महिला को अर्धनग्न घूमाने वाली पांच महिलाएं हिरासत में

बालोतरा ।समदड़ी थाना क्षेत्र के सरवड़ी चारणान गांव में कुछ महिलाओं द्वारा एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में बाल घसीटते हुए गांव के अंदर घूमने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद हड़कंप मच गया। बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कांवरिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर सिवाना पुलिस उपाधीक्षक नीरज शर्मा, समदड़ी थाना अधिकारी गीता चौधरी द्वारा घटना की जानकारी लेते हुए मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है, प्रेम प्रसंग के चलते महिलाओ ने महिला के साथ ऐसा व्यवहार किया। वही इस द्वारा घटना के संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण को 74/24 थाना समदड़ी में मामला दर्ज कर महिला काउंसिल द्वारा पीड़ित महिला की काउंसलिंग करवाई जा रही है। वहीं इस प्रकरण की गंभीरता को मध्य नजर रखते हुए नीरज शर्मा आईपीएस और सिवाना थाना के नेतृत्व में SIT टीम गति की गई है और घटना में शामिल पांच महिलाओं को हिरासत में लिया गया है । पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने में कैंप का घटना का सुपरविजन किया जा रहा है और महिलाओं से पूछताछ किए जा रहे हैं । वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा वीडियो वायरल नहीं करने की सभी से अपील भी की गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here