प्रदेश में कल से सफाईकर्मी रहेंगे सामूहिक अवकाश पर

0
79
- Advertisement -

प्रदेश में सफाईकर्मियों का अल्टीमेटम
— मुख्यमंत्री के नाम, एसडीएम एवं पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

किशनगढ़-रेनवाल। नवीन कुमावत वरिष्ठ संवाददाता प्रदेशभर में “सफाई आंदोलन” के तहत संयुक्त वाल्मिकी एवं सफाई श्रमिक संघ के आह्ववान पर सफाईकर्मी गुरुवार से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसी कड़ी में बुधवार को राजस्थान सफाई कामगार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष द्वारका प्रसाद वाल्मिकी के नेतृत्व में एसडीएम एवं पालिका अध्यक्ष अमित कुमार जैन को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया गया है कि वर्तमान में जारी 2023–24 की सफाई भर्ती को निरस्त कर, आरक्षण को समाप्त करके वाल्मिकी समाज के लोगों को मस्टरोल या संविदा पर लगाया जाए। वहीं वर्ष 2018 की भर्ती में कार्यरत सफाईकर्मियों को उनके मूल पद पर लगाया जाए।

इसके साथ ही ज्ञापन में
वाल्मीकि समाज के सफाईकर्मियों ने प्रशासन को चेताते हुए कहा है कि रेनवाल नगरपालिका में भी सफाईकर्मियों को उनके मूलपद पर लगाएं, अन्यथा वे गुरुवार से सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। ज्ञापन देने वालों में रवि, अंगूरी, रेखा, मोती, विक्रम, लक्ष्मी, निर्मला, माया, उगांता देवी, अनीता, लाली, कालूराम, विनोद,सुनील, देवा, मांगीलाल और हंसराज आदि शामिल रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here