प्रताप सिंह खाचरियावास के भाई करण सिंह संभालेंगे भारत नव निर्माण पार्टी की कमान

0
151
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को जल्दी ही एक करारा झटका लगने वाला है । उनके बड़े भाई करण सिंह राष्ट्रवादी आज भारत का निर्माण पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। हालांकि उन्हें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे रही है और वह राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। भारत नवनिर्माण पार्टी राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ेगी और पार्टी सभी 200 सीटों पर रोजगार खड़े करने जा रही है। आपको बता दें कि अब तक प्रताप सिंह के चुनाव की कमान करण सिंह ही संभालते रहे हैं। वह कॉलेज के जमाने से प्रताप सिंह का समर्थन करते रहे हैं। लेकिन अब पहली बार है जब करण सिंह भी अपने दम पर किसी नई पार्टी की कमान सामान ले जा रहे है। हालांकि करण सिंह की पहचान राजनीतिक स्तर पर नहीं हो सकी । लेकिन समाज में अपना दमदार असर रखते है। । ऐसे में किसी और को नुकसान हो या नहीं हो खुद प्रताप सिंह खाचरियावास के लिए करण सिंह का कांग्रेस पार्टी छोड़ने और नई पार्टी में जाना बड़ा नुकसान है।

- Advertisement -
Previous articleवसुंधरा राजे की राह में रोड़ा बने प्रकाश जी
Next articleराम नाम की लूट है लूट सके तो लूट!
loktodaynews
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here