प्रतापगढ़ जिले में छोटी सादड़ी पुलिस ने गौतस्करों से 36 गोवंश कराए मुक्त

0
74
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


गोवंश तस्करी में प्रयुक्त ट्रक जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार, एक गौवंश मृत मिला

जयपुर/प्रतापगढ़ 24 सितम्बर। जिले की छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने सोमवार को नाकाबंदी में गोवंश की तस्करी कर रहे एक तस्कर बबलू मुल्तानी पुत्र शंभू कालिया (28) निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर ट्रक से 36 गोवंश मुक्त कराये, जिनमें से एक मृत अवस्था में मिला।

कार्यवाहक एसपी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को सीओ गोपाल लाल हिंडोनिया के सुपरविजन में छोटी सादड़ी एसएचओ अनिल देव मय टीम द्वारा नीमच रोड पुलिया के नीचे नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक तेज गति से आए हुए ट्रक को रोकने का इशारा करने पर ट्रक चालक ट्रक को तेज गति से भगा ले गया।

पुलिस टीम द्वारा ट्रक का पीछा करने पर ट्रक रोक चालक साइड से एक तथा खलासी साइड से दो व्यक्ति उतरकर भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने बबलू मुल्तानी को पकड़ लिया। जिसने पूछताछ में भागने वाले चालक का नाम मुबारिक उर्फ पेट्रेल एवं दूसरे का नाम अरपु जंगु धुरवडिया निवासी मुल्तानपुरा होना बताया। आयशर ट्रक की तलाशी में कुल 35 बैल जिंदा व एक बैल मृत मिला।

गोवंश को जमलावदा गौशाला के संचालक को सुपुर्द किया गया तथा ट्रक को जप्त कर अभियुक्त बबलू मुल्तानी को गिरफ्तार कर राजस्थान गोवंश अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार तस्कर से गोवंश की खरीद फरोख्त और साथियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here