पार्षदों ने नगरपालिका कार्यालय के सामने धरना किया शुरू

0
132
- Advertisement -

लक्ष्मणगढ़ ,लक्ष्मणगढ़ । (सीकर पूनम विशाल वरिष्ठ संवाददाता) लक्ष्मणगढ़ के वार्ड संख्या 38 सहित सम्पूर्ण वार्डों में काफी समय से सफाई व रोशनी की लचर व्यवस्था को लेकर आज पार्षदों ने नगरपालिका कार्यालय के सामने धरना शुरू कर प्रदर्शन किया। वार्ड संख्या 38 की पार्षद ललिता सैनी के नेतृत्व में दिए जा रहे धरने के दौरान बडी संख्या में महिलाएं भाजपा पार्षद एडवोकेट सज्जन कुमार सैनी, पार्षद राजेंद्र कुमार खीचीं, पुर्व पालिकाध्यक्ष व पार्षद महावीर प्रसाद सैनी, पार्षद मुकेश सैनी, राधेश्याम बारी, विनोद गढ़वाल, रामावतार गढ़वाल विनोद कुमार व सैनी समाज के अध्यक्ष रामगोपाल सैनी सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान प्रतिनिधि सज्जन कुमार सैनी ने बताया कि वार्ड सहित सम्पूर्ण शहर में करीब छह महिने से सफाई व रोशनी व्यवस्था लचर हो रही है। जगह जगह सीवरेज लाइन के चेम्बर्स लीकेज हो रहे है जिनमें से सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है। सैनी ने कहा कि नगर पालिका कार्यालय से मात्र 500 सौ मीटर की दूरी पर सैनी बालाजी का मंदिर है जिसके सामने नालो का गंदा पानी काफी दिनो से जमा हो थहहा है बार बार शिकायत करने के वाबजूद भी कोई समाधान नहीं किया गया। मंदिर में आने वाले दर्शनार्थी भी जमा गंदे पानी से परेशान हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here