नगर पालिका ने मिंडा रोड़ के पास किया सघन पौधारोपण

0
70
- Advertisement -

हरियाली तीज पर लगवाये 2000 पौधे
— करीब पांच हजार पौधे लगाए जायेंगे

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत, वरिष्ट संवाददाता ) अब नगरीय निकाय क्षेत्र में शहरी वन क्षेत्र विकसित करने को लेकर राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को हरियाली तीज के मौके पर कस्बे में मिंडा रोड़ पर नगर पालिका प्रशासन की ओर करीब 2000 पौधे लगाए गए। यहां करीब पांच हजार पौधे लगाए जायेंगे।
नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी मनीष पारीक ने बताया कि हरियाली तीज पर्व राज्य सरकार के निर्देशों ले तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिंडा रोड़ पर नगर पालिका की भूमि है, जहां ये पौधारोपण किया गया है। यहां करीब पांच हजार की संख्या में पौधे लगाकर शहरी हरियाली वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा।


नगर पालिका अध्यक्ष अमित कुमार जैन ने बताया कि यहां इन पौधों की सुरक्षा के लिए चारों ओर तारबंदी भी करवाई जा रही है। इसके लिए शीघ्र ही कार्य शुरू किया जा रहा है। शेष रहे पौधे भी लगवाने जल्द शुरू करेंगे। इसके बार चार अन्य स्थानों पर भी ऐसे ही सघन वन क्षेत्र विकसित किए जायेंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत राज्य सरकार ने हर परिवार को जोड़ते हुए 7 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। वहीं मिशन हरियालो राजस्थान के तहत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में हरियाली तीज पर सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अमित कुमार जैन, अधिशाषी अधिकारी मनीष पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला, सीताराम बासनीवाल,पार्षद महेंद्र सुल्तानिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश रैगर, राजेश रावत, महेंद्र कुमार, पार्षद मुकेश कुमावत, नितिन शर्मा, मुकेश गोयल, सांवरमल कुमावत सहित कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here