धारीवाल का एलाइनमेंट आउट ,पार्टी का नुकसान किया- गुढ़ा

0
97
- Advertisement -

जयपुर। राजस्थान के पंचायत राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा अपनी बयानबाजी के लिए चर्चा में है ।राजस्थान में सियासी संकट के बीच खुलकर सचिन पायलट का समर्थन कर रहे हैं । राजेंद्र सिंह गुढ़ा का आरोप है कि संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल का एलाइनमेंट आउट हो गया है । वह 80 साल के हो गए हैं और उनकी बुद्धि ने काम करना बंद कर दिया है ।पार्टी का बंटाधार करने में तुले हुए हैं ,उन्हें ध्यान ही नहीं रहता कि वह क्या बोल रहे हैं। उन्होंने ही विधायकों को बरगलाने का और बहकाने का काम किया है ,इसमें गहलोत जी की कोई गलती नहीं है। पार्टी आलाकमान का फैसला सही है अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए और सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया जाए तो ही राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। हमें उम्मीद है कि आने वाले एक-दो दिन में पार्टी आलाकमान यह निर्णय जरूर करेगी और विधायकों की भावनाओं का ख्याल रखेगी। प्रदेश की जनता भी यही चाहती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here