दो बाईक की भिड़त में एक कि मौत एक गंभीर घायल

0
190
- Advertisement -


राजसमन्द। (गौतम शर्मा रिपोर्टर) जिले के कुंवारिया कस्बे में बोराजी गोदाम के पीछे गल्ली में शनिवार दोपहर बाद दो बाईक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया जबकि एक की मौके पर मौत हो गई घटना को लेकर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को आरके चिकित्सालय पहुंचाया है ,जहां पर चिकित्सक ने अजय पिता लक्ष्मण गहलोत निवासी नाथद्वारा उम्र 30 साल को मृत घोषित कर दिया । जबकि घटना में एक युवक भेरूलाल उर्फ पप्पू लाल पिता भवरलाल सालवी निवासी कुंवारिया गंभीर घायल हो गया है, जिन्हें आर के अस्पताल में ईलाज के बाद उदयपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी जहां परिजन भी आर के अस्पताल की मोर्चरी परिसर पर पहुंचे हैं । बताया कि मृतक मजदूरी का कार्य करते हैं,बताया कि अजय सुबह कुंवारिया अपने दोस्तों से मिलने के लिए आया था कि दोपहर बाद दो बाईक की भिड़ंत में मौत हो गई । पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।कुंवारिया के गोपाल सालवी ने बताया कि भेरूलाल उर्फ पप्पू गली से उनके पीछे बहन से मिलने के लिए जा रहा था कि बीच रास्ते में बाईक भिड़ंत हो गई, जिससे वह घायल हुआ है । अजय की बाईक के पीछे 2युवक ओर बैठे थे जिन्हें मामूली चोट आई।

- Advertisement -
Previous article“एक पेड़ मां के नाम” लगाया भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर ने
Next articleदो पक्षो में ख़ूनी संघर्ष 9 जने गंभीर घायल
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here