देशभक्ति मय हुआ भिवाड़ी, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

0
140
- Advertisement -

केंद्रीय मंत्री ने भिवाड़ी में सांसद सुविधा केंद्र का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री ने झंडा लहराकर किया विशाल तिरंगा यात्रा को रवाना

लक टुडे न्यूज नेटवर्क

खैरथल-तिजारा। (राजेश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है इसके उपलक्ष्य में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं सांसद भूपेंद्र यादव ने विशाल तिरंगा यात्रा को झंडा दिखाकर यात्रा आरंभ कर यात्रा में सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा में राज्य वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री संजय शर्मा, तिजारा विधायक महंत बालक नाथ, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर सहित अन्य जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

देश भक्ति से गुंजायमान हुआ तिरंगा रैली मार्ग
बाइक चालकों के साथ ही अन्य सभी ने हाथों में तिरंगा लिए हुए पूरे मार्ग में देशभक्ति के गीतों का प्रसारण कर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सा कर दिया। यह तिरंगा रैली मनसा चौक से होकर भिवाड़ी मोड़ होते हुए अपने गंतव्य स्थान कार्यालय रीको यूनिट द्वितीय पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली का समापन भारत माता की जय घोष के साथ किया। यात्रा में सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों ने बाइक, ट्रैक्टर, जेसीबी पर सवार होकर भाग लिया। यात्रा के दौरान बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई।

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री सहित राज्य वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, विधायक तिजारा ने रीको यूनिट द्वितीय कार्यालय में सांसद सुविधा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आमजन की सेवा के लिए खुला रहेगा।

केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि देशभर में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2024 प्रगतिशील भारत के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने और जश्न मनाने के लिए भारत सरकार की ओर से की जाने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। राज्य वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री संजय शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा 7 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य संपूर्ण राजस्थान की जनता को दिया है, जिसको विभिन्न अभियानों द्वारा राज्य भर में पूरा किया जा रहा है।

आयोजन के दौरान जिला कलेक्टर डाॅ. आर्तिका शुक्ला, जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया, संजय नरूका, संदीप दायमा, मामन यादव, फतेह सिंह, तिजारा प्रधान जेपी यादव, अध्यक्ष नगर परिषद शीशराम तंवर, बने सिंह, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभय सिंह भूरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleडीग कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
Next articleअपहरण और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here