दांतारामगढ़ बाईपास नदी मोड़ पर पलटा ट्रक, चालक गंभीर घायल

0
126
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर किया रैफर

किशनगढ़ रेनवाल । (नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता)। शहर के दांतारामगढ बाईपास पर तहसील भवन से चौमूं चौराहे की ओर नदी मोड़ पर बुधवार की दोपहर बजरी कंकरी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उप जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में एक बजरी कंकरी से भरा ट्रक तशील भवन चौराहे से आगे नदी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक चालक करड़ मगरा निवासी नाथूराम पुत्र रामधन गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस और रेनवाल पुलिस मौके पर पहुंची, और गंभीर घायल को उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगे इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिया गया। हादसे के दौरान ट्रक में केवल चालक ही सवार था, अन्य कोई नहीं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here