तिरंगा रैली में बच्चों ने दिखाया जोश ,लगाए नारे

0
157
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
रियांबड़ी ,नागौर। (राकेश शर्मा संवाददाता)
स्वाधीनता दिवस से पहले देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को पैदल-पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर रायका बाग,रोडवेज बस अजमेर रोड चिकित्सालय होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची जहां उपखंड अधिकारी सुरेश के एम ने हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कस्बे के सभी प्राइवेट सरकारी स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया।
उपखंड अधिकारी ने बताया कि तिरंगा पैदल यात्रा में स्कूली बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। सभी बच्चों के हाथों में तिरंगा झण्डा रहा और सभी भारत माता की जय के नारे लगाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे। इस दौरान सभी स्कूली बच्चों को हाथ में तिरंगा लेकर इसकी आन बान शान को बनाए रखने के लिए शपथ भी दिलाई है।

- Advertisement -
Previous articleस्कूली विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी
Next articleओडीएफ प्लस होने का तृतीय पक्ष सत्यापन किया गया
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here